फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Father was killed by all three brothers

तीनों भाइयों ने मिलकर की थी पिता की हत्या

Sat, 07 Nov 2020 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Father was killed by all three brothers
फोटो संख्या 03 भरथना कोतवाली में प्रेस वार्ता में जानकारी देते सीओ चंद्रपाल सिंह व पुलिस अधीक्षक ? - फोटो : ETAWHA
भरथना(इटावा)। दो नवंबर को ऊसराहार रोड से नगला जलाल जाने वाले रास्ते पर वृद्ध की हत्या कर उसके तीनों बेटों ने शव फेंक दिया था। यह बात कोतवाली में शनिवार को प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रपाल सिंह की मौजूदगी में मामले का खुलासा करने के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव मंगूपुर निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ हाकिम सिंह का शव दो नवंबर को ऊसराहार रोड से नगला जलाल वाले रास्ते पर मजार के सामने धान के खेत में मिला था। इस मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार कर रहे थे। एसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि वीरेंद्र उर्फ हाकिम के पास कुल आठ बीघा जमीन थी। जिसमें से तीन बीघा जमीन उसने पहले बेच दी थी। इसके चलते उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। 18 अगस्त 2020 को वीरेंद्र ने करीब ढाई बीघा जमीन और बेच दी। इसकी सूचना उनके छोटे पुत्र विष्णु ने दिल्ली में नौकरी कर रहे अपने भाइयों चंद्रभान व गुड्डू उर्फ अरुण को दी। इस पर वह दोनों दोनों दिल्ली से घर पर आए और जमीन बेचने को लेकर उनका पिता से विवाद बढ़ गया। जिसमें तीनों ने मिल कर वीरेंद्र के साथ मारपीट कर गमछे से उनका मुंह दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद शिनाख्त छिपाने के लिए मुंह पर गमछा रखकर शव को ईंटों से कुचल कर फेंक दिया। शव मिलने के बाद छोटे बेटे विष्णु ने शिनाख्त कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

सीओ चंद्रपाल सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर शनिवार सुबह पिता की हत्या के आरोपी तीनों पुत्रों को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। तीनों ने अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed