फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farrukhabad first and Etawa third in the division

मौसम ने फिर रुख बदला, चकरनगर में आंधी के बाद ओले गिरे

Wed, 04 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad first and Etawa third in the division
हथेली पर ओले रखे ग्रामीण। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। अप्रैल में तपाने के बाद मई में मौसम का रुख रोज बदल रहा है। रविवार के बाद बूधवार को भी दोपहर बाहर तेज हवाएं चलने के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं फूहारों के साथ ओले गिरे। बारिश होने से खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल नरम होने से एक दो दिन थ्रेसरिंग नहीं हो पाएगी। किसानों का कहना है कि अगर तेज बारिश हो गई तो बड़ा नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन

सुबह धूप निकली लेकिन हल्के बादल छाए थे। दोपहर बाद बादलों का घेरा बढ़ गया और हवाएं चलने लगीं। कुछ देर बाद तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई हो गई। चकरनगर तहसील के ग्राम सिंडौस और आसपास के 12 गांवों में दिन आंधी के साथ करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। कुछ देर बाद मौसम फिर साफ हो गया। आंधी व ओलावृष्टि से होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी गेहूं की काफी फसल थ्रेसरिंग के लिए खेतों में पड़ी है।
विज्ञापन

बारिश होने से फसल में नमी आ गई है। इससे एक दो दिन थ्रेसरिंग नहीं हो पाएगी। बकेवर संवाद के अनुसार किसानों का कहना है, लगातार धूप निकलने पर कम से कम दो दिन में गेहूं के गठ्ठरों की नमी दूर हो सकेगी। दो से चार फीसदी नुकसान भी होगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो-तीन दिन तक मौसम इसी तरह बदलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed