फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers smoke by lighting a fire on the west side of the farm

खेत के पश्चिमी किनारे पर आग सुलगाकर धुंआ करें किसान

Sat, 28 Dec 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers smoke by lighting a fire on the west side of the farm
इटावा। जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने किसानों को सलाह दी है कि वह आलू की फसल को शीत लहर से बचाने के लिए हर सप्ताह खेत में पानी लगाएं और खेत के पश्चिमी किनारे पर आग जलाकर धुआं करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आलू अत्यंत संवेदनशील फसल है। इस पर मौसम का प्रतिकूल असर प्रभाव छोड़ता है। इधर कई दिनों से तापमान में गिरावट आई है। पश्चिम क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप चल रहा है, जिससे सुबह के वक्त पाला पडने की आशंका बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस हो रहा है। ऐसी स्थिति में पौधे की शिराओं में पानी जम जाता है, जिससे उसका आयतन बढने से शिराएं फट जाती हैं। शिराओं के फटने से पौधे का ऊपरी हिस्सा सूख कर सड़ जाता है। लिहाजा हर सप्ताह सिंचाई करें और आग जलाकर धुआं करें।
विज्ञापन

इसके अलावा पिछैती झुलसा रोग को नियंत्रित करने के लिए किसान भाई मैंकोजेब, प्रोपीनेब, क्लोरोथेलॉनील युक्त फफूंद नाशक दवा 0.2 से 0.25 प्रतिशत की दर से अर्थात 2 से 2.5 किग्रा दवा एक हजार लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर में छिड़काव करें। जिन खेतों में यह बीमारी दिखने लगी है वहां साईमोक्सेनिल और मैंकोजेब या फेनोमिडन व मैंकोजेब दवा का 3 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से एक हजार लीटर पानी मिलाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed