{"_id":"64ada97213da98d4940e4cb5","slug":"farmers-reached-the-committee-to-collect-dap-fertilizer-etawha-news-c-216-1-sknp1011-453-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: समिति पर डीएपी खाद लेने पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: समिति पर डीएपी खाद लेने पहुंचे किसान
Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
बकेवर। धान की रोपाई के लिए सहकारी समिति पर डीएपी खाद किसानों को मिलना शुरू हो गई। मंगलवार को करीब एक सैकड़ा किसान डीएपी खाद लेने के लिए बकेवर समिति पह़ुंचे। पॉस मशीन के जरिए डीएपी खाद वितरित की गई। समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया समिति पर 15 टन 300 बोरी डीएपी खाद आई है। अगली चेक लगी है, एक-दो दिन में 15 टन डीएपी खाद और आ जाएगी।
बारिश का दौर शुरू होते ही किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। शुरू में अच्छी बारिश होने से किसानों को धान की नर्सरी की सिंचाई ज्यादा नहीं करनी पड़ी। लगातार होने वाली बारिश से पौध की सिंचाई होती रही। धान की पौध 25 दिन के बाद बकेवर, लखना, लवेदी क्षेत्र में धान की रोपाई शुरू हो गई है। पौधों की रोपाई के लिए खेत में खाद के तौर पर किसान डीएपी खाद डाल रहे हैं। (संवाद)