{"_id":"5efc597ccc83d1557bdf5b4a70d8a806","slug":"farmers-distributed-ninety-million-loan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बांटे नौ करोड़ के ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बांटे नौ करोड़ के ऋण
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक के सैफई स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर कृषि ऋण वितरण शिविर एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को करीब नौ करोड़ रुपये के ऋण बांटे गए।
विज्ञापन
शिविर में इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, एटा के करीब दो सौ किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पीएनबी के मंडल प्रमुख आगरा शशिकांत मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। ऋण वितरण शिविर एवं गोष्ठी में केंद्र के निदेशक केके महतो ने किसान को बैंक से संबंधित सभी प्रकार के ऋण तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
साथ ही केंद्र पर चल रहे सभी नि:शुुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। डेयरी प्रबंधन विशेषज्ञ राजेश पाराशर ने स्वच्छ दुग्ध उत्पादन तथा पशुओं में होने वाली बीमारियों तथा उनसे बचने के उपाय भी बताए। पीएनबी मुख्य प्रबंधक एके झा व अनंत कुमार ने किसानों को बैंक ऋण व बचत के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
अंत में केंद्र निदेशक केके महतो ने समारोह में आए हुए उच्चाधिकारियों, विषय विशेषज्ञों, विभिन्न जनपदों से आये हुए किसानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर केंद्र के एसके दोहरे, सुखलाल, डा. सत्यवीर सिंह, संतोष कुमार, मलखान सिंह व कृषि प्रबंधक, पवन कुमार, विपिन यादव, दिलीप सावले, शाखा प्रबंधक एके पालीवाल, विनोद कुमार शाक्य, रवींद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।