फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   farmers are hoping good crop of mango

Etawah News: मौसम रहा मेहरबान तो खुश होंगे आम के बागबान

Thu, 16 Mar 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 16 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
farmers are hoping good crop of mango
बकेवर। इस साल आम के पेड़ों पर बौर अच्छा आया है। इससे बागबान खुश हैं। उनका कहना है कि यदि मौसम ने साथ दिया तो अच्छी पैदावार होगी। इससे फल सस्ता होगा और साथ ही हर कोई इसका स्वाद ले सकेगा।
विज्ञापन

हर साल शिवरात्रि से पहले आम के पेड़ों पर बौर आ जाता था, लेकिन इस बार इसमें कुछ देरी हुई है। बौर आते ही आम की बागबानी करने वाले उत्साहित नजर आ रहे हैं। नंदपुरा गांव निवासी बागबान विनय दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष आम के पेड़ पर बौर अच्छा आया है। लेकिन चेपा रोग लगने के आसार भी दिख रहे हैं। इस पर दवा का छिड़काव कराकर काबू पाया जा रहा है। उम्मीद है कि पैदावार अच्छी होगी।
विज्ञापन

कुड़रिया निवासी किसान सुबोध कुमार ने भी यही बात कही।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि जनपद में आम के बाग का रकबा करीब 315 हेक्टेअर है। आम के पेड़ों पर जितना बौर आता है, उसका मात्र 0.02 फीसदी के करीब ही पैदावार होती है। पिछली साल आम का उत्पादन 3800 से चार हजार मीट्रिक टन के बीच था। बौर को देखते हुए इसके इस साल अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोग और कीटों से ऐसे करें बचाव
जनता कॉलेज बकेवर के उद्यान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एके पांडेय ने बताया कि इस समय बौर पर रोग व कीट तेजी से हमला करते हैं। अच्छी पैदावार के लिए पेड़ों पर उर्वरक का प्रयोग करना जरूरी है। किसान दो किलो यूरिया, एक किलो डीएपी, डेढ़ किलो पोटाश, 250 ग्राम कॉपर सल्फेट, 250 बोरेक्स का मिश्रण बनाकर पेड़ों की जड़ों में डालकर सिंचाई करें। किसान विभागीय अधिकारियों से भी बागों में लगने वाले कीट व रोग से बचाव की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed