फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer's shoes and shirt found missing for two days

दो दिन से लापता किसान के जूते और शर्ट मिली

Sun, 05 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer's shoes and shirt found missing for two days
बकेवर। थाना क्षेत्र के इकनौर गांव से दो दिन पहले धान की आढ़त से धान बिक्री के रुपये लेने निकला किसान लापता हो गया। दो दिन से न तो किसान का पता चला और न ही उसकी साइकिल मिली।
विज्ञापन

रविवार की सुबह इकनौर गांव से करीब चार किमी पहले भोगनीपुर निचली गंगानहर के किनारे महा सिंहपुर गांव के बाहर एक लकड़ी की गुमटी के पास किसान की शर्ट व जूते मिले हैं। जूते उसकी शर्ट में लपेटे हुए रखे थे।
विज्ञापन

परिजनोें ने किसान के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इकनौर गांव निवासी मोनू दुबे उर्फ मनमोहन शुक्रवार की सुबह 10 बजे साइकिल से लखना कस्बा स्थित एक धान की आढ़त पर बेचे गए धान के रुपये लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद से उसका कुछ अता-पता नहीं चल सका। भाई संजीव दुबे व प्रदीप ने मोनू की हर जगह तलाश की, लेकिन अभी तक कुछ पता हीं चला है। रविवार को परिजन मोनू की ढूंढते हुए पास स्थित महा सिंहपुर गांव पहुंचे। वहां बीड़ी, सिगरेट की गुमटी के पास जूते व शर्ट मिले है।
परिजनों के पूछने पर दुकानदार ने बताया कि लापता किसान के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। परिजनों ने मोनू के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। थाना पुलिस ने संजीव की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है।
थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि लापता की लोकेशन शनिवार की शाम महासिंहपुर गांव के पास स्थित देसी शराब के ठेके पर मिली थी। ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करने पर मोनू शराब लेते हुए नजर आया है।
सेल्समैन ने बताया कि मोनू ने पांच सौ के नोट देकर शराब का क्वार्टर खरीदा था। बाकी रुपये उसने वापस दे दिए थे। इसके बाद मोनू कहां गया, उसे नहीं पता। फिलहाल मोनू की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
बंद है मोबाइल
मोनू का मोबाइल फोन बंद चल रहा है। पुलिस की मानें, तो उसके फोन की लोकेशन शुक्रवार की देर शाम तक थाना क्षेत्र के हाईवे पर थी। लगातार पुलिस अफसर व सर्विलांस टीम मोनू के मोबाइल की लोकेशन के साथ ही उसकी हर संभावित स्थान पर तलाश करने में जुटी है।
एसपी व सीओ भी मौके पर पहुंचे
किसान के लापता होने कि सूचना पर एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, सीओ भरथना साधुराम रविवार को मौके पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने लापता किसान को जल्द ही खोजने का आश्वासन परिजनों को दिया।

थाना प्रभारी का कहना है कि लापता किसान बटाई पर खेती करता है। उसकी तालाब व पोखर आदि में तलाश की जा रही है। कहा कि हो सकता है कि शराब के नशे में वह साइकिल समेत कही गिर गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed