{"_id":"5f1c397d8ebc3e9fb90e7e0b","slug":"farmer-s-murder-accused-arrested-etawha-news-knp573161969","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबे से पानी पहले लगाने के विवाद में हुई थी किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबे से पानी पहले लगाने के विवाद में हुई थी किसान की हत्या
विज्ञापन
बसरेहर के नगला धोब गांव में किसान की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने तमंचे के साथ दबोच लिया। वारदात में शामिल उनके फरार साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। हत्या की वजह खेत में पहले पानी लगाने का विवाद ही सामने आया है।
बसरेहर के नगला धोबा गांव में किसान रवींद्र सिंह यादव (40) की हत्या के मुख्य आरोपी को आरोपी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा मिला है, जिससे हत्या की गई थी।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि रवींद्र बंबे से पानी पहले खेत में लगाना चाहता था। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। इस पर उसने गोली मार दी थी।
भिठौली गांव निवासी हत्यारोपी जितिन उर्फ संटू ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वह अपने खेत में पानी लगाने के लिए बंबे के पास बैठा था। उसके साथ कुछ दोस्त भी थे।
विज्ञापन
सभी ने बंबे के पास ही बैठकर शराब पी। इसके बाद पानी लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच रवींद्र अपने दोस्त के साथ पहुंचा।
उसने अपने अलावा कुछ और लोगों के खेतों में पानी लगाने का पैसा लिया था। पहुंचते ही रवींद्र ने पानी अपने साथ कई खेतों में खोल दिया। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौच के साथ हाथापाई हुई।
इसी दौरान नशे में धुत संटू ने तमंचे से रवींद्र पर फायर झोक दिया। गोली उसकी जांघ में लगी। गोली चलते ही वहां मौजूद बाकी लोग भाग निकले। करीब एक घंटे तक रवींद्र तड़पता रहा।
सूचना पाकर पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह का कहना है कि वारदात में शामिल संटू के दो दोस्तों के अलावा गोली घटना के समय मौके पर मौजूद रहे दो अन्य युवकों की तलाश चल रही है।