फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer organizations burnt effigies of PM CM and Home Minister in Etawah

यूपी: इटावा में किसान संगठनों ने फूंका पीएम, सीएम और गृह मंत्री का पुतला, प्रशासन में मच गया हड़कंप

Sat, 16 Oct 2021 01:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 Oct 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
Farmer organizations burnt effigies of PM CM and Home Minister in Etawah
किसानों ने फूंका पीएम सीएम का पुतला - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर कांड को लेकर किसान संगठन के नेताओं ने इटावा में भरतिया पुलिस चौकी के सामने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पुतला फूंकने से पहले मुख्यमंत्री के पुतले के साथ किसानों में शामिल अराजक तत्वों ने पुतले के साथ जमकर अभद्रता की।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही प्रशासन में हडकंप मच गया। प्रशासन अराजक तत्वों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटा है।लखीमपुर कांड को लेकर किसान सभा के आव्हान पर सैंकड़ों की संख्या में किसान भरतिया पुलिस चौकी के सामने चौराहे पर किसान नेता नाथूराम यादव, विश्राम सिंह यादव के नेतृत्व में एकत्रित होकर नारेबाजी करने में जुट गए।
विज्ञापन


यह लोग अपने साथ प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला लाए थे। भीड़ में शामिल लोगों ने नारेबाजी कर लखीमपुर की घटना पर आक्रोश जताते हुए पुतले फूंक दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री के पुतले के साथ अराजक तत्वों ने जमकर अभद्रता की जिसका वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस पहुंची तो किसान नेताओं से नोकझोंक भी हुई लेकिन पुलिस किसान नेताओं को पुतले फूंकने से रोक नहीं पाई। इस सम्बंध में किसान नेता नाथूराम यादव एंव विश्राम सिंह यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतलों को फूंके गए हैं। किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। जिसके विरोध में प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed