फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer Injured in Auto-E-Rickshaw Collision Succumbs to Injuries

Etawah News: ऑटो-ई रिक्शा भिड़ंत में घायल किसान ने तोड़ा दम

Sun, 03 May 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmer Injured in Auto-E-Rickshaw Collision Succumbs to Injuries
फोटो 25: शिलेश की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

-बिधूना–बेला मार्ग पर शनिवार को हुई घटना, सैफई ले जाते समय हो गई मौत
-छोटे भाई की 12 मई को जानी थी बरात, शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदलीं
संवाद न्यूज एजेंसी

भरथना। बिधूना–बेला मार्ग पर शनिवार दोपहर को ऑटो व ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भिड़ंत में घायल किसान ने सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई की बरात 12 मई को जानी थी। हादसे के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं।

शनिवार को सालिमपुर गांव निवासी शिलेश (35), 12 मई को अपने छोटे भाई सौरभ की शादी के चलते विवाहित बहन को बुलाने याकूबपुर, औरैया गया था। दोपहर तीन बजे के करीब वहां से वापस लौटते समय बिधूना–बेला मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में बैठे शिलेश और उसकी बहन घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को पहले बिधूना सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिलेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने शिलेश को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक के चाचा गोविंद ने बताया कि शिलेश खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना से पत्नी रोशनी, पांच साल की बेटी अवनि, तीन साल का पुत्र अर्जुन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed