फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer dies of electric shock while wiring a fan

Etawah News: पंखे का तार लगाते वक्त करंट से किसान की मौत

Sun, 29 Oct 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 29 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of electric shock while wiring a fan
सैफई। घर में बोर्ड में पंखे का तार लगाने के दौरान करंट लगने से किसान झुलस गया। हादसे के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मानसी गांव निवासी किसान अवधेश कुमार (45) पुत्र स्व. बालकराम शनिवार सुबह पंखा लगाने के लिए बोर्ड में तार लगा रहा था। एक तार उसके हाथ को छू रहा था, जिस पर उसका ध्यान नहीं गया, जैसे ही उसने दूसरा तार लगाया अचानक अवधेश को करंट लग गया। इससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। परिवार वाले दौड़कर आए। उन्होंने डंडा मारकर तार छुड़ाया। परिजन गंभीर रूप से झुलसे अवधेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। किसान के पांच बच्चे हैं। किसान पर ज्यादा जमीन नहीं होने पर वह मजदूरी भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed