{"_id":"62b750b1fe1eb83bf76d656f","slug":"farmer-dies-in-car-collision-etawah-news-knp7042943117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सड़क हादसों में शनिवार को बाजार सब्जी लेने जा रहे साइकिल सवार किसान की कार ने टक्कर से मौत हो गई। दो अन्य हादसों में चाचा-भतीजे समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगला खरगूली निवासी किसान प्रेम सिंह (55) पुत्र बेनीराम शनिवार दोपहर सब्जी लेने के लिए साइकिल निकले थे। नगला बाबा के पास कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने प्रेमसिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले प्रेमसिंह ने दम तोड़ दिया।
दूसरा हादसा कर्री छिमारा मार्ग रकुइया नहर पुल तिराहे के पास हुआ। नहर पुल तिराहे के पास बाइक को टक्कर मारकर कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के कौवा डाला निवासी कार चालक मोनू पुत्र बृजमोहन (27) , औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के हरचंदपुर निवासी बाइक सवार पुष्पेंद्र (45 ) पुत्र दयाराम, उनका भतीजा अवधेश पुत्र श्यामसुंदर (38) घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
संवाद प्रतिनिधि बसरेहर के अनुसार कुम्हावर- इटावा मार्ग पर गोरा दयालपुर निवासी संतोष कुमार (55) पुत्र किताब सिंह की बाइक खरदूली सेंगर नदी पुल के पास सड़क पर बने गड्ढे में फिसल गई। गिरने से संतोष घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल भेजा।
युवक की ट्रेन से कटने से मौत
भरथना। ब्रजराज नगर निवासी अशोक यादव उर्फ पिंकी (42) शनिवार सुबह टहलने निकले थे। इस दौरान वह नई दिल्ली जा रही मंडु्आडीह एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। पेंट की जेब मिले कागज पर लिखे नाम व पता से पुलिस ने पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव पैतृक गांव नगला चित्त (भरथना) ले गए। (संवाद)