{"_id":"5c55d753bdec227f1c76b3a0","slug":"family-welfare-minister-tells-doctors-about-shortage","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार कल्याण मंत्री को बताई डॉक्टरों की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार कल्याण मंत्री को बताई डॉक्टरों की किल्लत
Sat, 02 Feb 2019 11:15 PM IST
gaurav gaurav
इटावा
इटावा
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के निरीक्षण गृह में विभागीय समीक्षा करती मंत्री रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को सिंचाई विभाग के निरीक्षण गृह में विभागीय समीक्षा की। सीएमओ ने उनके समक्ष जिले में 38 डॉक्टरों की कमी के बारे में बताया। इस पर मंत्री ने आश्वस्त किया कि वह जल्द ही सभी समस्याओं का निराकरण हो जाएगा।
उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को बुलाए जाने के निर्देश भी दिए। महिला हेल्पलाइन पर सिर्फ 43 काल्स आने पर नाराजगी जताई और कहा कि महीने में एक बार कैंप लगाकर इस हेल्पलाइन का प्रचार-प्रसार करें। एसएसपी ने महिला उत्पीड़न के मामलों की जानकारी दी।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 54 पद हैं पर सिर्फ 16 पदों पर तैनाती है। महज एक पैथालॉजिस्ट व दो जनरल सर्जन उपलब्ध हैं। एक भी जनरल फिजीशियन नहीं है। ट्रामा सेंटर में सीटी स्कैन की सुविधा है, लेकिन न्यूरोलॉजिस्ट के अभाव में यह उपकरण संचालित नहीं हो रहा।
विज्ञापन
अपर्याप्त स्टाफ के चलते आठ में से सिर्फ दो सीएचसी भरथना व जसवंतनगर पर ही ऑपरेशन होते हैं। जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं भोजन उपलब्ध कराने के लिए टेंडर हो चुका है। प्रसव के बाद उन्हें तीन दिन तक भोजन दिया जाता है।
भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने मंत्री को बताया कि बकेवर स्थित अस्पताल में 50 बैड के सुविधा के साथ इमारत तैयार खड़ी है। लेकिन स्टाफ के अभाव में संचालन नहीं हो रहा। इससे क्षेत्र के मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने बढ़पुरा ब्लॉक के उदी व चकरनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सही ढंग से न चलने की बात कही।
समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध स्टाफ, पेयजल एवं मरीजों को मिलने वाली डाइट आदि की जानकारी की। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि इनका जल्द ही निदान किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की इस शिकायत पर मंत्री ने नाराजगी भी जताई कि वह फोन नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर को सभी के फोन उठाने चाहिए।
इस मौके पर मंत्री ने प्रोबेशन विभाग की समीक्षा करते हुए 181 महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जेजे एक्ट आदि कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी की। जिस पर उन्हें बताया गया कि 181 महिला हेल्पलाइन में गत जनवरी महीने में 43 काल्स पर कार्रवाई की गई है।
इस मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त हेल्पलाइन को प्रभावी बनाएं। महीने में एक बार कैंप लगाकर इसका प्रचार प्रसार किया जाए। जिसमें जनप्रतिनिधियों को भी अवश्य बुलाया जाए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बसरेहर में हुए आयोजन में जन प्रतिनिधियों को न बुलाए जाने पर भी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की।
मंत्री श्रीमती जोशी ने एसएसपी से पास्को एक्ट, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, परामर्श केंद्र पर हुए प्रयासों की जानकारी की। एसएसपी ने बताया कि पास्को में शत प्रतिशत गिरफ्तारी हो रही है। सभी अपराधों में करीब 37 प्रतिशत की गिरावट आई है। 304 के मामले काफी ज्यादा हैं।
इस पर अंकुश लगाने के प्रयास हो रहे हैं। परामर्श केंद्र के माध्यम से 287 समझौते कराए गए हैं। महिलाओं की समस्याओं को महिला इंसपेक्टर व स्वयं उनके स्तर पर सुना जाता है। डायल 100 की शिकायतों का निस्तारण में भी प्रदेश में जनपद का चौथा स्थान है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, सीडीओ पीके श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सिद्धार्थ आदि अधिकारी मौजूद रहे।