{"_id":"603cd20d8ebc3e8ca76f6adc","slug":"family-etawah-news-wandering-epf-gratuity-etawha-news-knp6148040103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीएफ और ग्रेच्युटी का भुगतान पाने को भटक रहा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीएफ और ग्रेच्युटी का भुगतान पाने को भटक रहा परिवार
विज्ञापन
फोटो संख्या 05- बकाया देयकों के भुगतान के संबंध में कर्मचारी नेता निर्माण निगम के पीडी से मिले
- फोटो : ETAWHA
इटावा। राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता की सेवानिवृत्ति के बाद मौत भी हो गई। लगभग दो साल बीत जाने के बाद भी विभाग ने मृतक जेई के ईपीएफ और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया है।
ऐसे में जेई के परिजन आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. सोमवार को कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक से मिला। उन्होंने परिवार को बकाया देयकों का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की।
परियोजना प्रबंधक जनार्दन सिंह राठौर से मिले से मिलने पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव एवं प्रदेश महामंत्री अरविंद धनगर ने बताया कि मीरा देवी के पति बांकेलाल यादव निर्माण निगम की विद्युत इकाई में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त होने के बाद सितंबर 2019 में उनका निधन हो गया। उनके ईपीएफ और ग्रेच्युटी का भुगतान जीवित रहते नहीं हो सका। निधन के बाद विभाग में संपर्क किया और वारिस प्रमाण पत्र आदि देकर बकाया देयकों का भुगतान मांगा।
लगभग डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई भुगतान नहीं हो सका है। प्रतिनिधि मंडल में रामविलास यादव, आकाश प्रताप सिंह, आनंद शुक्ला, मुनेश यादव, पवन त्रिपाठी, अरुण कुमार, नितिन यादव, मौजूद रहे।