फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Family attacked due to enmity, five people including a woman injured

Etawah News: रंजिश में परिवार पर हमला, महिला समेत पांच घायल

Wed, 08 Apr 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Family attacked due to enmity, five people including a woman injured
जसवंतनगर। क्षेत्र के सकौआ चौराहा के पास रंजिश के चलते दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




थाना सिविल लाइंस स्थित ग्राम झबरापुरा निवासी अनुज, मां सुनीता व भाई प्रदीप, आलोक और अंकुल के साथ बाइक से इटावा कचहरी जा रहा था। सुबह जैसे ही वह सकौआ चौराहा पर पहुंचे। वहां पहले से घात लगाए बैठे अवधेश, कमलेश, अखिलेश, बृजेंद्र उर्फ करू, नारायण, गोपाल, गोविंद और अमन निवासीगण ग्राम झबरापुरा ने उनका रास्ता रोक लिया। अनुज के मुताबिक, हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में उसकी मां सुनीता पत्नी प्रेम नारायण सहित भाई अंकुल, आलोक और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ितों की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायलों को बचाया तथा उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के समय पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed