फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Falguni became Miss fresher and Shuubm .Mr fresher

फाल्गुनी मिस फ्रेशर व शुुभम मिस्टर फ्रेशर बने

Sun, 13 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 13 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Falguni became Miss fresher and Shuubm .Mr fresher
उप्र ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का आडिटोरियम रविवार को फ्रेशर डे  ‘उद्धव’ के रंग में रंगा रहा। इस दौरान एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. (बिग्रे) टी प्रभाकर ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन



डॉ. (ब्रिगे) टी प्रभाकर ने कहा कि एक अच्छे चिकित्सक को जीवन पर्यंत सीखना पड़ता है।  साथ ही चिकित्सक में धैर्य तथा सेवा का भाव होना जरूरी है। उन्होंने सीनियर छात्र-छात्राओं को जूनियर छका सही मार्गदर्शन करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि संस्थान में अनुशासन सर्वोपरि है।
विज्ञापन



संकाय अध्यक्ष प्रो. केएम शुक्ला ने कहा कि संस्थान में अब एमबीबीएस की 150 सीटें हो गई हैं। कई विषयों में पीजी कोर्स भी शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्र को सभी विधाओं में पारंगत होना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान सीनियर एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने 2015 बैच के छात्र-छात्राओं को एमसीआई निर्देश के अनुसार शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने के बाद सर्वसम्मत से फाल्गुनी दयाल को मिस फ्रेशर तथा शुभम अग्रवाल को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। 2015 बैच के छात्र-छात्राओं ने कई नाटक का मंचन, गीत एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। इस अवसर पर प्रो. विनोद कुमार, प्रो. अरुण नागरथ, डॉ. रमाकांत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed