{"_id":"601ee0eb8ebc3e27e9722a5e","slug":"fake-necklace-handed-over-gold-bangle-and-ring-cross-etawha-news-knp6103157194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली हार थमा, सोने की चूड़ी व अंगूठी की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली हार थमा, सोने की चूड़ी व अंगूठी की पार
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की ज्वैलर्स की एक दुकान से टप्पेबाज नकली हार थमा कर सोने की दो चूड़ी व तीन अंगूठी लेकर भाग निकला। घटना दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है।
नई मंडी के शकुंतला नगर निवासी पवन कुमार यादव की घर में ही श्री साईं राम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। पवन ने बताया कि चार फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे उनके पिता श्रीपाल यादव दुकान में बैठे थे। तभी पल्सर बाइक से एक व्यक्ति दुकान में आया और हार की तौल कराई। साथ ही अंगूठी भी पहनकर देखने लगा। इसी बीच उसने नकली हार कागज में लपेटकर पिता को दे दिया और सोने की दो चूड़ी, तीन अंगूठी लेकर भाग गया।
बताया कि हार नकली होने पर पिता ने बाइक से टप्पेबाज का पीछा किया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया है। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक समेत टप्पेबाज की तलाश की जा रही है।