{"_id":"621d1331d48f0a0af1777b5b","slug":"faiz-was-killed-to-avenge-the-quarrel-etawah-news-knp683129738","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े का बदला लेने के लिए की गई थी फैज की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े का बदला लेने के लिए की गई थी फैज की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मोहल्ले में 20 तारीख को हुए झगड़े का बदला लेने के लिए 11वीं के छात्र फैज की हत्या की गई थी। उसे हत्या करने वालों ने तीन गोली मारी थी। पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन को जेल भेजा गया, एक को नाबालिग होने की वजह से सुधारगृह भेजा गया है। इसके अलावा तीन वह लोग पकड़े गए हैं, जिन पर आरोपियों को शरण देने का आरोप है।
बता दें कि चार दिन पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लॉयन सफारी के पास फैज अली उर्फ आसिफ (17) का शव मिला था। पहले पीट कर हत्या करने की बात कही गई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन गोली मारने और दो गोली फंसी होने की बात पता चली। फैज कोतवाली थानाक्षेत्र के कबीरगंज तिराहा निवासी सलीम का बेटा था। इसे 24 फरवरी की रात घर से बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया था।
सलीम ने मोहल्ले के बरकत अली के पुत्रों विरासत, फरद उर्फ मुन्ना समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस जांच में एक अन्य नाम शाहरुख खान उर्फ सल्लू प्रकाश में आया।
विज्ञापन
एसपी सिटी की देखरेख में चार टीमें लगाई गईं। क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम भी लगी। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि रविवार रात रेलवे स्टेशन बजरिया के पास चार आरोपी मो. रिजवान निवासी गाडीपुरा, शाहरुख खान उर्फ सल्लू निवासी मेवाती टोला, असद निवासी मेवाती टोला व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि 20 फरवरी को फैज उर्फ आसिफ के साथ इन लोगों का झगड़ा हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए यह हत्या की गई।
लॉयन सफारी रोड पर गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को वहीं फेंककर भाग आए थे। अभी इस मामले में घर से बुलाकर ले जाने वाले मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को शरण देने वाले तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही। उनकी भूमिका तय होने के बाद उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।