{"_id":"0780c27ab960b96fe159fc78d15dbbef","slug":"fair-also-interact-with-entertainment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला से मनोरंजन के साथ मेलजोल भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला से मनोरंजन के साथ मेलजोल भी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए मेलों का आयोजन बेहद जरूरी है। ये समाज में आपसी मेल-जोल बढ़ाने के साथ साथ भरपूर मनोरंजन भी देते है। यह बात पीसीएफ चेयरमैन अंकुर यादव ने शुक्रवार की शाम ग्रीष्मकालीन प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कही।
विज्ञापन
श्री यादव ने कहा कि आज देश में विदेशी ताकतें अपनी सांस्कृतिक धरोहर पर हावी हो रही हैं। हमें ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है, जो समाज को जोड़ने के साथ-साथ आपस में भाईचारे को बढ़ाते हों।
विज्ञापन
इस मौके पर पीसीएफ चेयरमैन अंकुर यादव ने मेला अध्यक्ष राहुल गुप्ता, संयोजक व्यवसायी विनोद यादव, सभासद राजीव यादव तथा टीपू यादव के प्रयास से लगी प्रदर्शनी की प्रशंसा की। उन्होंने प्रदर्शनी की व्यवस्थाओं को देखा और दुकानदारों से बातचीत की।
विज्ञापन
उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि सपा सरकार उनके साथ है। किसी भी जरूरत को लेकर सरकार सहयोग करेगी। इससे पूर्व पीसीएफ चेयरमैन का आयोजकों ने प्रतीक चिह्न और फूलमालाआें से स्वागत किया।
मेला अध्यक्ष राहुल गुप्ता और सभासद राजीव यादव ने क्षेत्रवासियों से प्रदर्शनी को सफल बनाने की अपील की। मेला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई हैं। जिससे क्षेत्रीय लोग लाभान्वित हो सकें तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले व सर्कस आदि लगाए गए हैं।