{"_id":"60958afd8ebc3ee9243ed38c","slug":"faced-with-financial-crisis-the-fruit-seller-commits-suicide-etawha-news-knp62726576","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान फल विक्रेता ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान फल विक्रेता ने की खुदकुशी
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। लाकडाउन में रोज कमाने रोज खाने का धंधा चौपट हो गया। आर्थिक तंगी से परेशान एक फल बेचने वाले दुकानदार ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
हनुमंतपुरा निवासी रामदत्त गुप्ता (70) हनुमंतपुरा चौराहे पर फल बेचते थे। पत्नी कुसुम गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन होने से मंडी से उधार लाए गए केले घर में सड़ गए। मंडी के दुकानदार तगादा करने लगे थे। इससे पति काफी परेशान थे। शुक्रवार को सुबह करीब तीन बजे घर से उठकर चले गए। सुबह लोगों ने फूफ रोड पर सोनुआ ताल के पास पेड़ पर फंदे से शव लटका देखा।
सहसों थाना अध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि वृद्ध बीमार भी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुत्र अनिल गुप्ता ने बताया कि वह भी परिवार के साथ बाहर रोजी रोटी कमा रहा था। लाकडाउन में घर लौट आया था।