फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   exploitation case filed against daroga

सदर कोतवाली में तैनात दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Tue, 01 Nov 2022 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
exploitation case filed against daroga
इटावा। सदर कोतवाली में तैनात दरोगा पर महिला ने दुष्कर्म, रुपये हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। ढाई माह पूर्व हुई घटना में महिला आयोग के दखल के बाद सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी एक माह से बिना बताए फरार है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसका एक मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज था। इस संबंध में वहां तैनात दरोगा श्रीकृष्ण राजपूत निवासी अतरौली, अलीगढ़ से मुलाकात हुई। आरोप लगाया कि दरोगा ने पैरवी के नाम पर उससे 90 हजार रुपये ले लिए और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। मुकदमे में दरोगा ने कोर्ट में पैरवी नहीं की, तब उसने पैसा वापस मांगा।
विज्ञापन

इस पर उसके साथ मारपीट की और दो मोबाइल फोन छीन लिए। उसे जान से मारने की धमकी दी। करीब ढाई माह से वह आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली के चक्कर काट रही थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई की गई। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर दरोगा के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed