फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Expired medicines issue should not be limited to investigation: Amarendra

एक्सपायर्ड दवाओं का मामला जांच तक सीमित न रहे : अमरेंद्र

Wed, 14 Jan 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Expired medicines issue should not be limited to investigation: Amarendra
इटावा। सरकार के आदेश पर स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनीटरिंग करने जिले में आए नीति आयोग से नियुक्त विशेषज्ञ अमरेंद्र कुमार राठौर ने संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक्सपायर्ड इंजेक्शन का संज्ञान लिया है। सीएमएस से साफ शब्दों में कहा कि मामला जांच तक सीमित न रहे। जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर नीति आयोग से नियुक्त विशेषज्ञ अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ दिनों पूर्व एक्सपायर्ड इंजेक्शन के बारे में पूछताछ की। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने कहा इस मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। इस पर विशेषज्ञ ने कहा कि एक्सपायर्ड इंजेक्शन मिलना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इसको शासन ने संज्ञान में लिया है। निजी शिविर में मिली एक्सपायर दवाओं का सवाल देते हुए उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ और अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई तो नीति आयोग को इस मामले में अवगत कराया जाएगा। साथ ही जिला अस्पताल के डॉक्टरों के ऑपरेशन के नाम पर रुपये लेने व बाहर की दवाओं लिखने के सवाल पर सिर्फ इतना बोले कि संबंधित अफसरों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा कि महिला व पुरुष जिला अस्पताल के निरीक्षण में छोटी-छोटी कमियां मिलीं है। उनको दुरुस्त कराए जाने के लिए जिम्मेदार अफसरों को बोला गया है। साथ ही निरीक्षण की यह रिपोर्ट वह नीति आयोग को सौपेंगे। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. सुशील यादव, सीएमएस डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पारितोष शुक्ला, डीपीएम संदीप दीक्षित समेत कई अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed