फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Expired injection found in emergency, notice to three including chief pharmacist

Etawah News: इमरजेंसी में मिले एक्सपायर्ड इंजेक्शन, चीफ फार्मासिस्ट समेत तीन को नोटिस

Fri, 09 Jan 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Expired injection found in emergency, notice to three including chief pharmacist
इटावा। संयुक्त जिला की इमरजेंसी में स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां हार्ट अटैक और गंभीर हालत में लाए जाने वाले मरीजों को लगाए जाने वाले कई इंजेक्शन एक्सपायर्ड मिले हैं। लापरवाही पर सीएमएस ने चीफ फार्मासिस्ट समेत तीन को नोटिस देकर जवाब मांगा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर हालत में वृद्ध महिला को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने इलाज के लिए इंजेक्शन लगाने की बात कही। कंपाउंडर ने जब इंजेक्शन उठाया तो उस पर एक्सपायर्ड तारीख लिखी मिली। इसके बाद कुछ मीडिया कर्मियों ने एक्सपायर इंजेक्शन को कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन

इससे अस्पताल परिसर में खलबली मच गई। स्थिति बिगड़ती देख इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ तुरंत एक्सपायर्ड इंजेक्शन हटाने में जुट गया। जिम्मेदार लोग इस मामले को दबाने में लगे रहे। इमरजेंसी में एट्रोपिन और एड्रोप्रो नामक सात-आठ इंजेक्शन एक्सपायर्ड मिले हैं। ये इंजेक्शन आमतौर पर हृदयाघात और अन्य गंभीर मरीजों के तत्काल उपचार में उपयोग किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. परितोष शुक्ला ने बताया कि संबंधित सॉल्ट के इंजेक्शन नए स्टॉक में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में एक्सपायर्ड इंजेक्शन कैसे रखे गए, इसकी जांच कराई जा रही है। इस मामले में चीफ फार्मासिस्ट हरी बाबू समेत ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट व डॉक्टर को नोटिस दिया गया है। साथ ही सभी एक्सपायर्ड इंजेक्शन हटवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed