फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   exam

इंटर की छात्राएं 35 किमी दूर जाकर देंगी परीक्षा

Tue, 04 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
exam
ऊसराहार (इटावा)। बोर्ड परीक्षा में इस बार ऊसराहार की इंटर की छात्राओं को भरथना आकर परीक्षा देना पड़ेगा। उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचे के लिए 35 किलोमीटर दूरी तय करना पडे़गा। परेशान अभिभावकों और छात्राओं ने जिलाधिकारी से परीक्षा केंद्र बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं जांच में पता चला है कि विद्यालय का कोड गलत भर देने से परीक्षा केंद्र तीस किलोमीटर दूरी पर बना दिया गया है। ऊसराहार क्षेत्र के बम्हनीपुर गांव में स्थित पं बाबूराम मिश्र इंटर कालेज में इंटरमीडिएट में अध्ययनरत 20 छात्राओं का परीक्षा केंद्र यहां से पैंतीस किलोमीटर दूर भरथना विकास खंड के तेज सिंह इंटर कालेज सुमन विहार सिरकौरा बनाया गया है। ऐसे में यहां की छात्राओं को इतनी दूर परीक्षा देने जाना पड़ेगा। जहां शासन द्वारा छात्राओं की परेशानी को देखते हुए स्थायी परीक्षा केंद्र तक की सुविधा दी जाती है। वहीं इस विद्यालय की छात्राओं को इतनी दूर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसा भी नहीं है कि ताखा क्षेत्र में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। बम्हनीपुर के इंटर कालेज से तीन किलोमीटर की दूरी पर ही खरगपुर सरैया स्थिति इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि, तीन किलोमीटर की दूरी पर ही ऊसराहार के संत विवेकानंद स्कूल में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस संबंध में बताया गया है यह लापरवाही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा बरती गई है। इस विद्यालय का कोड 1057 है, लेकिन कार्यालय द्वारा 1157 भर दिया गया जो कि भरथना विकास खंड के एक इंटर कालेज का है। यही कारण रहा है माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र भरथना में कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक जसराम सिंह, राजेश कुमार, परमेश्वर दयाल शर्मा ने बताया कि छात्राओं को पैंतीस किलोमीटर दूर परीक्षा के लिए भेजने में परेशानी उठानी पड़ेगी साथ ही छात्राओं में भी भय बना हुआ है। परीक्षा दे रहीं छात्रा रश्मि, संगीता, लक्ष्मी, पूनम, अंजली, सोनम, शिवानी, रागिनी, मोहनी, शिवानी आदि ने जिलाधिकारी से परीक्षा केंद्र ताखा क्षेत्र के ही किसी स्थान पर बदलवाने की मांग की है। इस संबंध में पं बाबूराम मिश्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य घनश्याम बाबू शर्मा ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed