{"_id":"58a098294f1c1b5f7ed83f1d","slug":"every-family-member-has-a-job-to-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता मिली तो हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता मिली तो हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर के रजमऊ गांव में जनता से संवाद करते शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्हाेंने ग्रामीणों से आशीर्वाद लिया। कहा कि गांव हमारा परिवार है। इस बार आपने हमें पावर दी तो हम कोशिश करेंगे कि हर परिवार के एक लड़की या लड़के को नौकरी दी जा सके। जिसे नौकरी नहीं मिले उसे रोजगार का दूसरा साधन उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने रजमऊ, बनकटी, मलूपुर, नगला हरे, रामनगर, कुरसेना, धरवार, नगला नत्थू, हरचंदपुर और नगला बहादुर गांवों में ग्रामीणों को कराए गए विकास कार्य गिनाए। कहा कि सपा सरकार में हमने गांवों में जन सुविधाएं देने का काम किया। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराया। किसानों को कभी खाद व बीज की कमी नहीं होने दी। इस दौरान विधान परिषद सदस्य अशोक बाजपेई, देवरिया के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गेंदालाल व शिवपाल सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी मौजूद रहे।