{"_id":"6159e7368ebc3e62c669ff95","slug":"every-eye-cried-seeing-the-soldier-s-body-etawah-news-knp6560899152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक का शव देख हर आंख रोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक का शव देख हर आंख रोई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ीकला। लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुक जाने से ग्राम अहेरीपुर के जांबाज सैनिक शहीद हो गया। रविवार देर शाम भारी भरकम जन सैलाब के साथ उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े।
अहेरीपुर निवासी रमेश सिंह राठौड़ का बड़ा पुत्र योगेंद्र राठौड़ वर्ष 2008 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे। शनिवार को सूचना मिली थी कि योगेंद्र की लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात के चलते शहीद हो गए।
रविवार को शहीद सैनिक योगेंद्र का शव सेना के वाहन से गांव लाया गया। सेना के वाहन का जनपद में प्रवेश होते ही हजारों की संख्या में बाइक और चार पहिया वाहनों का काफिला भी शामिल हो गया। भारत माता की जय, योगेंद्र आप अमर रहो जैसे नारे लगाते दिखाई गूंजते रहे।
विज्ञापन
वायुसेना के अधिकारियों ने शहीद सैनिक को अंतिम सलामी दी। छह वर्षीय पुत्र कार्तिकेय ने शहीद सैनिक के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान एसडीएम नंहेराम, चौकी प्रभारी संजय सिंह मौजूद रहे।
भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, प्रदीप तिवारी, जितेंद्र दोहरे, राघवेंद्र गौतम, संदेश वर्मा, अखिलेश वर्मा, बंटू बाजपेयी, राघवेंद्र गौतम समेत तमाम राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।
अहेरीपुर सहित कस्बा निवाड़ी कला, महेवा और आसपास के सभी प्रमुख बाजार शोक में बंद रहे। इस दौरान प्रत्येक ग्रामीण और दुकानदार की जुबान पर सिर्फ योगेंद्र की ही चर्चा प्रमुख रही। सैकड़ों दुकानदार सैनिक की अंतिम यात्रा में शामिल होते दिखाई दिए।
जूनियर वारंट ऑफिसर विपिन मिश्रा और सीपीएल साहनी ने बताया कि वह दो लोग सैनिक की यूनिट लद्दाख से आए हैं। 18 लोग आगरा से इस यात्रा में शामिल हुए है। सेना ने अपने शहीद जवान को मातमी धुनों संग अंतिम सलामी दी।