फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ... Even the dead will vote in the elections !

...तो पंचायत चुनाव में मुर्दे भी डालेंगे वोट!

Wed, 19 Aug 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 19 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
... Even the dead will vote in the elections !

ग्राम पंचायत भटपुरा की वोटरलिस्ट में मुर्दों का नाम

विज्ञापन
तो शामिल कर लिया, किंतु जीवित लोगों के नाम काट दिए। यहां के करीब दो सौ लोगों से पंचायत चुनाव में वोट डालने का अधिकार छीन लिया गया है। ग्रामीण चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जाहिर कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वोटर लिस्ट में धांधली की गई है। पंचायत चुनाव के लिए जारी वोटरलिस्ट में गांव डबहा निवासी जगन्नाथ पुत्र मोहकम सिंह का नाम है, जबकि उनकी मृत्यु हो चुकी है।

गांव रमी का वर निवासी रामदेवी पत्नी रामेश्वर दयाल, नाथूराम पुत्र मथुरा प्रसाद, रामेश्वरदयाल पुत्र मथुराप्रसाद की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन वोटरलिस्ट में इनके नाम हैं। गांव के जीवित करीब दो सौ लोगों के नाम लिस्ट में नहीं हैं, जबकि इन लोगों ने लोकसभा चुनाव में वोट डाले थे।

बुधवार को भटपुरा पहुंचे भाजपा नेता प्रदीप दुबे को भी ग्रामीणों ने वोटरलिस्ट की गड़बड़ियों से अवगत कराया। दुबे ने बताया कि गांव रमी का वर निवासी कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, सुघर सिंह आदि के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं। भाजपा नेता ने आश्वासन दिया कि वे एसडीएम से मुलाकात करके मामले का निराकरण कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed