{"_id":"6aecc2a7ad5c30df5a09633e","slug":"etw-news-etawah-news-c-216-1-etw1005-152692-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जिला अस्पताल का बर्न वार्ड रेफर सेंटर, सैफई का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जिला अस्पताल का बर्न वार्ड रेफर सेंटर, सैफई का सहारा
Thu, 05 Nov 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो 09: आयुर्विज्ञान विवि सैफई में बनाया गया बर्न वार्ड। संवाद
- फोटो : ARchive
इटावा। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड के लिए प्लास्टिक सर्जन का चार साल से इंतजार है। यही वजह है कि यहां आने वाले मामूली झुलसे मरीजों को उपचार तो मिलता है, लेकिन गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। तीन माह में ही लगभग एक तिहाई मरीजों को सैफई रेफर किया जा चुका है। वहीं, दिवाली पर्व को देखते हुए आयुर्विज्ञान विवि सैफई में 19 बेड का नया वार्ड बनाया गया है। साथ ही इमरजेंसी के लिए डॉक्टरों के नंबर जारी किए हैं, इससे मरीजों को परेशान न होना पड़े।
जिला अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन न होने से यहां का बर्न वार्ड पूरे तौर पर संचालित नहीं हो पा रहा है। प्रतिदिन यहां आने वाले मामूली झुलसे मरीजों को सामान्य सर्जन की देखरेख में उपचार दिया जाता है, लेकिन गंभीर झुलसे मरीजों को सीधे रेफर कर दिया जाता है। अगस्त से अभी तक कुल 60 मरीज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में झुलसे हुए आए हैं।
इनमें से 20 मरीजों को रेफर किया जा चुका है। पिछले वर्ष पौने चार सौ से ज्यादा मरीज अस्पताल आए थे जिनमें करीब 62 प्रतिशत रेफर कर दिए गए थे। हालांकि दिवाली के त्योहार को देखते हुए जिला अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यहां महिला और पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग 10-10 बेड के दो वार्ड तैयार हैं।
विज्ञापन
-- -- --
जलने पर किडनी फेल होने रहता डर
जलने वाले मरीज के लिए शुरुआती समय सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक त्वचा जलने से शरीर का तरल पदार्थ तेजी से बाहर निकलता है, जिससे किडनी फेल होने का डर रहता है। त्वचा शरीर का रक्षा कवच है। इसके नष्ट होने पर कीटाणु सीधे रक्त में पहुंचकर जानलेवा संक्रमण फैलते हैं। तापमान नियंत्रित करने वाली परत न होने से शरीर ठंडा पड़ जाता है। इससे जान का खतरा बढ़ जाता है।
-- -- -- -
साल झुलसे मरीज रेफर मरीज
2023 - 312 - 185
2024 - 345 - 210
2025 - 388 - 240
-- -- -- -- --
आयुर्विज्ञान विवि ने डॉक्टरों के इमरजेंसी नंबर किए जारी
सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में ट्रामा एवं इमरजेंसी में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने संपर्क नंबर जारी किए हैं। अब मरीजों एवं उनके परिजन किसी भी समय इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
विवि प्रशासन ने ट्रॉमा एवं इमरजेंसी के लिए 24 घंटे सक्रिय लैंडलाइन नंबर 05688-276063 जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त रिसेप्शन के मोबाइल नंबर 9151932858 एवं 9151035788 पर भी संपर्क किया जा सकता है। विशेष परिस्थितियों में उप चिकित्सा अधीक्षक (इमरजेंसी) डॉ. हिमांशु प्रिंस के मोबाइल नंबर 8077013462 तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. एसपी सिंह के मोबाइल नंबर 9457879726 पर संपर्क किया जा सकता है।
-- -- -- --
बर्न वार्ड में चार साल से प्लास्टिक सर्जन नहीं है। सामान्य रूप से झुलसे मरीज को सामान्य सर्जन से इलाज किया जाता है। प्लास्टिक सर्जन के लिए शासन को तीन बार पत्राचार किया जा चुका है। प्लास्टिक सर्जन मिलने पर मरीजों को जिला मुख्यालय पर सुविधा मिलने लगेगी।
-डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस जिला अस्पताल।
-- -- --
इन नंबरों को जारी करने का उद्देश्य मरीजों एवं उनके तीमारदारों को समय पर आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
-डॉ. अजय सिंह, कुलपति, आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई