फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etw news

Etawah News: प्याज के दामों में फिर आया उछाल, धनिया भी 200 रुपये किलो हुई

Fri, 09 Oct 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
etw news
फोटो 11: सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीदारी करते लोग। संवाद
इटावा। बाजारों में एक बार फिर सब्जियों के बढ़ते दामों ने आम आदमी की जेब पर असर डालना शुरू कर दिया है। बारिश के बाद पिछले 15 दिनों के भीतर प्याज के दामों में 10 रुपये प्रति किलो की और बढ़ोतरी हुई है। साथ ही धनिया का भाव 200 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन

शहर की मुख्य मंडियों और खुदरा बाजारों में इन दिनों प्याज 60 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। थोक व्यापारी राजेश कुमार ने बताया बेमौसम बारिश की वजह से खेतों में खड़ी प्याज की फसल को नुकसान पहुंचा है। परिवहन व्यवस्था बाधित होने से मंडियों तक नई आवक समय पर नहीं पहुंच पा रही है। मांग और आपूर्ति के इस असंतुलन के कारण प्याज की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

महज पखवाड़े भर पहले जो प्याज जो 50 रुपये किलो बिक रहा था। उसके दाम 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गए। इससे आम परिवारों का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। केवल प्याज ही नहीं, बल्कि सब्जियों के साथ उपयोग होने वाला हरा धनिया भी आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। वर्तमान में धनिया के दाम 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed