{"_id":"6ac92f21fd23d4643508e83b","slug":"etw-news-etawah-news-c-216-1-etw1005-151148-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्याज के दामों में फिर आया उछाल, धनिया भी 200 रुपये किलो हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्याज के दामों में फिर आया उछाल, धनिया भी 200 रुपये किलो हुई
Fri, 09 Oct 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो 11: सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीदारी करते लोग। संवाद
इटावा। बाजारों में एक बार फिर सब्जियों के बढ़ते दामों ने आम आदमी की जेब पर असर डालना शुरू कर दिया है। बारिश के बाद पिछले 15 दिनों के भीतर प्याज के दामों में 10 रुपये प्रति किलो की और बढ़ोतरी हुई है। साथ ही धनिया का भाव 200 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।
शहर की मुख्य मंडियों और खुदरा बाजारों में इन दिनों प्याज 60 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। थोक व्यापारी राजेश कुमार ने बताया बेमौसम बारिश की वजह से खेतों में खड़ी प्याज की फसल को नुकसान पहुंचा है। परिवहन व्यवस्था बाधित होने से मंडियों तक नई आवक समय पर नहीं पहुंच पा रही है। मांग और आपूर्ति के इस असंतुलन के कारण प्याज की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।
महज पखवाड़े भर पहले जो प्याज जो 50 रुपये किलो बिक रहा था। उसके दाम 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गए। इससे आम परिवारों का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। केवल प्याज ही नहीं, बल्कि सब्जियों के साथ उपयोग होने वाला हरा धनिया भी आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। वर्तमान में धनिया के दाम 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुके हैं।