Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etw news

Etawah News: शुभी शर्मा के गीतों पर झूमे दर्शक, बेकाबू भीड़ ने तोड़ीं कुर्सियां

Mon, 02 Nov 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 02 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
etw news
फोटो 10: कच्ची कली गाना पर प्रस्तुति देती शुभी शर्मा। संवाद
जसवंतनगर। मैदानी रामलीला महोत्सव का रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री शुभी शर्मा की प्रस्तुतियां देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उमड़ पड़े। उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक जमकर झूमे और तालियां बजाईं। हालांकि, अनुमान से अधिक भीड़ पहुंचने के कारण आयोजन की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। अव्यवस्था के बीच कुछ युवकों ने कुर्सियां तोड़ दीं। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन


समापन समारोह का शुभारंभ भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया। रामलीला प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू ने ऐतिहासिक मैदानी रामलीला की प्राचीनता और गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला। आमंत्रित कलाकार भावना द्विवेदी सहित अन्य कलाकारों को रामलीला समिति के पदाधिकारियों और उपप्रबंधक ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


भोजपुरी स्टार शुभी शर्मा ने कच्ची कली और मासूम चेहरा समेत कई लोकप्रिय गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। गायिका कामिनी ने गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। रॉक स्टार शैजी ने भी अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में जोश भर दिया। शालिनी शर्मा ने गायन, नीतू सक्सेना ने पैड प्लेयर, अभिषेक कुशवाह ने गिटार, अनिल प्रजापति ने नाल, राजन कुमार ने की-बोर्ड और राहुल जोशी ने ड्रम पर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ के सामने बैठने की व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। शुभी शर्मा की प्रस्तुति के दौरान कुछ युवकों के बेकाबू होने से कई दर्जन कुर्सियां टूट गईं। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग कर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी। आम दर्शकों को धक्का-मुक्की के बीच कार्यक्रम देखना पड़ा, जबकि बड़ी संख्या में महिलाएं जमीन पर बैठीं।

फोटो 10: कच्ची कली गाना पर प्रस्तुति देती शुभी शर्मा। संवाद

फोटो 10: कच्ची कली गाना पर प्रस्तुति देती शुभी शर्मा। संवाद

फोटो 10: कच्ची कली गाना पर प्रस्तुति देती शुभी शर्मा। संवाद

फोटो 10: कच्ची कली गाना पर प्रस्तुति देती शुभी शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed