फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah's poet Gaurav will be honored today in Thailand

Etawah News: थाईलैंड में आज सम्मानित होंगे इटावा के कवि गौरव

Thu, 06 Jul 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 06 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Etawah's poet Gaurav will be honored today in Thailand
फोटो 28::::कवि गौरव चौहान। संवाद
विज्ञापन



इटावा। ग्राम छिमारा सैफई निवासी प्रसिद्ध युवा कवि गौरव चौहान थाईलैंड के बैंकॉक में आज हिंदी सेवाओं के लिए भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
टेक् रुद्रम कंपनी के वार्षिक अधिवेशन का थाईलैंड में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोग सम्मानित किए जा रहे हैं। कवि गौरव चौहान को भी भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। छह वर्षों से अपनी कविताओं से
राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने वाले कवि को विदेश में सम्मान मिलने से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ी है। तमाम संघर्षो के बाद कवि गौरव ने अपनी पहचान बनाई। अब वो पहली बार विदेशी धरती पर इटावा का परचम लहराएंगे। वह देश के सर्वाधिक लोकप्रिय कवियों में गिने जाते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका में मंच से 2003 में अपनी काव्य यात्राएं शुरू करने वाले गौरव देश भर के प्रतिष्ठित मंचो पर अपना हुनर दिखा चुके हैं। कवि सम्मेलनों की व्यस्तताओं के चलते उन्होंने निजी विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद से इस्तीफा दे चुके है। अब पूर्ण रूप से काव्यमंचो के लिए समर्पित हैं। कवि गौरव पांच जुलाई को दिल्ली के हवाई अड्डे से थाईलैंड के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि गौरव की इस विशेष उपलब्धि पर जनपद के कवि डॉ. राजीव राज, कमलेश शर्मा, अवनीश त्रिपाठी, देवेंद्र आग, कुश चतुर्वेदी, नारायण किशोर बाजपेयी, प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य कैलाश यादव, भाजपा नेता पुत्तन भदौरिया, समाजसेवी सर्वेश चौहान, सेवानिवृत्त प्रोफेसर शिशुपाल सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed