{"_id":"5e31d0c28ebc3e4b07659f66","slug":"etawah-weather-etawha-news-knp5413040170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे, बदली और हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे, बदली और हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें
विज्ञापन
कोहरे के बीच परिवार को बाइक से लेकर जाता बाइक सवार
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पहाड़ों पर बिगड़े मौसम का असर मैदानी क्षेेत्रों में भी नजर आ रहा है। करीब सप्ताह भर तक खिली धूप निकलने के बाद बुधवार को मौसम के बिगड़े हालात देखकर लोगों को दिन में अलाव का सहारा लेना पड़ा। बुधवार सुबह की शुरुआत कोहरे और बदली से हुई। पूरे दिन मौसम के रुख को देखकर यही लगा कि कहीं बारिश न हो जाए। बुधवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहा जो अधिकतम 20 डिग्री रहा।
सुबह से ठंड बढ़ने से बच्चों को सिकुड़ते हुए स्कूल जाना पड़ा। दोपहर तक हालात यह रहे की धूप के दर्शन तक नहीं हुए। करीब सप्ताह भर बाद मौसम के बदले रुख को देखकर लोग भी हैरान थे। जो लोग तेज धूप पर गर्म कपड़े उतारने लगे थे उन्हें फिर से गर्म कपड़े पहनने को विवश होना पड़ा। सर्द हवाओं ने और भी ज्यादा परेशान किया। हवाओं से बचने को लोगों को सिर पर टोपी और मफलर बांध कर चलना पड़ा। सप्ताहभर बाद मौसम के रुख में इस कदर बदलाव देखने को मिला कि लोग बुधवार को लोग धूप में बैठ न सके।
मौसम का जो पूर्वानुमान है उसके अनुसार आगामी चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार से लेकर शनिवार तक न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यानी मौसम के मिजाज में जल्द कोई राहत भरे बदलाव नजर आने के आसार नहीं हैं। बारिश होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।