फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah traifice

बिना इमरजेंसी विंडो दौड़ती मिली बस

Sat, 08 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
etawah traifice
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एआरटीओ सौरभ कुमार ने ट्रैवल्स एजेंसी की बस की जांच की, खामियां मिलने पर ? - फोटो : ETAWHA
बसरेहर (इटावा)। बिना इमरजेंसी विंडो और रिफ्लेक्टर के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दौड़ती ट्रैवल एजेंसी की बस का शुक्रवार को एआरटीओ ने चालान कर दिया। बस में सवारियां भी क्षमता से अधिक थीं। बस गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी।
विज्ञापन

एआरटीओ सौरभ कुमार शुक्रवार को एक्सप्रेसवे से लखनऊ से इटावा लौट रहे थे। चौबिया थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10:30 लखनऊ की ओर से आ रही ट्रैवल एजेंस की बस रुकवाई। एआरटीओ ने आजमगढ़ निवासी चालक रमेशचंद्र पुत्र वासुदेव से बस के कागजात मांगे। बस की जांच की। बस में इमरजेंसी विंडो नहीं थी और रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगे थे। एआरटीओ ने बस में बैठे यात्रियों की टिकट चेक करने के साथ पूछताछ की गई। बस में 100 से अधिक सवारियां थीं। एआरटीओ ने बताया कि बस गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी। उसमें गोरखपुर के साथ बस्ती व अन्य जगहों से सवारियां थीं।
विज्ञापन

ट्रैवल्स एजेंसी की बस नियमानुसार बीच में सवारियां बैठा और उतार नहीं सकती है। बस में अधिक सवारियां और इमरजेंसी विंडो न होने के कारण चालान कर दिया गया है। इमरजेंसी विंडो न होने पर पहली बार दस हजार रुपये जुर्माना लगाया जाता है। सवारियों और अन्य खामियां पर अलग से जुर्माना लगेगा। अगर दोबारा बस में मानकों के खिलाफ चलती मिली तो उसका परमिट निरस्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed