फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Tiktoker Sanjana Yaduvanshi made a splash on social media

इटावा: टिकटॉकर संजना यदुवंशी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Wed, 02 Feb 2022 07:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 02 Feb 2022 07:28 PM IST
सार

संजना ने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन की शुरुआत टिक-टॉक से की थी। संजना के टिक-टॉक पर 22 लाख फॉलोवर्स थे। इसके बाद टिकटॉक पर प्रतिबंध लग गया। इसके बाद वीडियो बनाने की शुरुआत स्नेक पर की तो महज तीन महीने में उसके 10 लाख फॉलोअर हो गए थे। 

विज्ञापन
Etawah: Tiktoker Sanjana Yaduvanshi made a splash on social media
सोशल मीडिया पर संजना ने मचाई धूम - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में संजना यदुवंशी ने अपने वीडियो से सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। संजना तीन हजार डांस व अपने अभिनय के वीडियो बनाकर अपलोड कर चुकी हैं। मूल रूप से आगरा की निवासी संजना का परिवार जसवंतनगर रेल मंडी में रहता है। संजना के पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं। संजना ने बीते वर्ष इंटर की पढ़ाई चौधरी सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर से पूरी की है।
विज्ञापन


 
संजना ने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन की शुरुआत टिक-टॉक से की थी। संजना के टिक-टॉक पर 22 लाख फॉलोवर्स थे। इसके बाद टिकटॉक पर प्रतिबंध लग गया। इसके बाद वीडियो बनाने की शुरुआत स्नेक पर की तो महज तीन महीने में उसके 10 लाख फॉलोअर हो गए थे। कुछ दिनों बाद उस पर भी प्रतिबंध लग गया। बाद में इंस्टाग्राम ने रील के वीडियो बनाने का ऑप्शन शुरू किया तो फिर नए तरीके से शुरुआत हुई। 
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण को अपना आराध्य मानने वाली संजना ने 100 से अधिक धार्मिक गीतों पर भी वीडियो बनाए हैं, जो काफी वायरल हुए। सेना से सेवानिवृत्त संजना के पिता सुघर सिंह व मां सुनीता का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। मां-बाप को चाहिए कि बच्चे जिस क्षेत्र में जाना चाहते है उन्हें मौका दें उन पर बंदिश न लगाएं। जब बेटी ने टिक टॉक पर वीडियो बनाने शुरू किए तो कुछ लोगों ने उलाहना दिया कि बिटिया का ध्यान पढ़ाई में लगवाओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जब बिटिया के लाखों प्रशंसक हो गए तो अब वह लोग भी तारीफ करने लगे हैं। संजना यदुवंशी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर व अभिनेता टाइगर श्रॉफ को पसंद करती हैं। उनकी तमन्ना है कि वह बॉलीवुड फिल्मों में काम करके अपने कस्बे का नाम रोशन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed