फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: There will be weekly closure in the market of Bharthana and Jaswantnagar on Sunday only

इटावा : भरथना और जसवंतनगर के बाजार में रविवार को ही रहेगी साप्ताहिक बंदी

Fri, 15 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Etawah: There will be weekly closure in the market of Bharthana and Jaswantnagar on Sunday only
सदर विधायक सरिता भदौरिया का माल्यार्पण कर स्वागत करते व्यापारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। इटावा शहर के साथ ही भरथना और जसवंतनगर के बाजार में भी रविवार को ही साप्ताहिक बंदी रविवार को ही रहेगी। डीएम अवनीश राय ने इसका आदेश जारी कर दिया है। रविवार की बंदी सुनिश्चित कराने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक सरिता भदौरिया को सम्मानित किया।
विज्ञापन

लखना, बकेवर और इकदिल में शुक्रवार, नोटीफाइड एरिया क्षेत्र बसरेहर व महेवा में शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक दीक्षित और महामंत्री आकाशदीप जैन ने कहा कि कुछ संगठन अधिकारियों को गुमराह कर व्यापारी विरोधी कार्य कर रहे हैं। व्यापारी कामिल कुरैशी, रजत जैन, पावेंद्र शर्मा, कुलदीप शर्मा, अनिल दिवाकर, रियाज अहमद, ऋषि पोरवाल, संजय वर्मा और अंकित यादव आदि ने रविवार की बंदी का स्वागत किया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सदर विधायक के प्रयास से ही शहर में साप्ताहिक बंदी रविवार सुनिश्चित हो पाई है। महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने बताया कि संगठन ने सदर विधायक को इस संबंध में ज्ञापन दिया था। जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी राम शरण गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि शंकर पटेल, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, जिला मंत्री इकरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed