फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: SP chief Akhilesh Yadav said - expose BJP's rhetoric, SP workers

इटावा: सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- भाजपा की जुमलेबाजी का पर्दाफाश करें सपा कार्यकर्ता

Wed, 22 Dec 2021 10:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 22 Dec 2021 10:53 PM IST
सार

अखिलेश यादव करीब 11 बजे इटावा गेस्ट हाउस में पहुंचे थे। एक घंटे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं के प्रार्थना पत्र लिए। उन्होंने आसपास के जनपदों से आए कार्यकर्ताओं से कहा कि समय अधिक नहीं है। आप लोग 2022 के चुनाव की तैयारियों में लगें।

विज्ञापन
Etawah: SP chief Akhilesh Yadav said - expose BJP's rhetoric, SP workers
शिवपाल व अखिलेश यादव - फोटो : ट्विटर- फाइल फोटो

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि अब विधानसभा चुनाव में समय नहीं रह गया है। इसलिए अब वे गांव-गांव में जुट जाएं। भाजपा की जुमलेबाजी का पर्दाफाश करें। पूर्व मुख्यमंत्री बुधवार को यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब विधानसभा चुनाव में कतई समय नहीं है। इसलिये अब कोई चूक मत कर देना।

विज्ञापन


अखिलेश यादव करीब 11 बजे गेस्ट हाउस में पहुंचे थे। एक घंटे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं के प्रार्थना पत्र लिए। उन्होंने आसपास के जनपदों से आए कार्यकर्ताओं से कहा कि समय अधिक नहीं है। आप लोग 2022 के चुनाव की तैयारियों में लगें। बूथ को मजबूत करें। वे विशंभर दयाल दुबे के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे थे। उनके साथ सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, हरि किशोर तिवारी, रघुराज सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

मनीष के पिता के निधन पर शोक जताने पहुंचे अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शहर के अजीतनगर में रहने वाले सपा के कर्मठ कार्यकर्ता मनीष कठेरिया के पिता रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके आवास पर शोक जताने पहुंचे। अखिलेश यादव ने मनीष की मां और बड़े भाई अनीस से मिल कर के पिता की मौत पर दुख जताया और हर संभव मदद के भरोसा दिया। 15 दिसंबर को मनीष के पिता रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दिन में कार्यकर्ताओं और परिचितों से मिलने के बाद देर शाम अपने सैफई स्थित आवास पर पहुंचे। रात्रि विश्राम यहीं करेंगे।

भाजपा को हराकर अखिलेश को यूपी का सीएम बनाएंगेः शिवपाल

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सपा प्रसपा मिलकर प्रदेश में भाजपा को हराएंगे। बुधवार को शिवपाल सिंह यादव भरथना नगर क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अवध राइस मिल संचालक व पूर्व चैयरमेन प्रतिनिधि अजय कुमार यादव 'गुल्लू' के यहां आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भाजपा को हराकर अखिलेश यादव को यूपी का मुख्यमंत्री बनाना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी सहित सभी वर्ग के लोग परेशान है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। इस दौरान अजय यादव गुल्लू, उनके पुत्र अंकित यादव, सार्थक यादव ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विपिन यादव, प्रदीप यादव पप्पू, रनियां गांधी, वीरेंद्र यादव पूर्व प्रधान, राजेंश पंडा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed