फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Son reached home after getting drunk, father scolded, dead body found hanging in the morning

इटावा: शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा बेटा, पिता ने डांटा, सुबह फांसी पर झूलता मिला शव

Sun, 29 Aug 2021 01:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Aug 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Son reached home after getting drunk, father scolded, dead body found hanging in the morning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इटावा के ऊसराहार में पिता की डांट से क्षुब्ध शराब पीकर घर आए पुत्र ने पेड़ की डाल से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल। 
विज्ञापन


थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव मुर्चा निवासी गेंदालाल यादव का पुत्र चरन सिंह यादव (40) आए दिन शराब पीकर घर आता था। जिसको लेकर परिजन रोका करते थे। शनिवार की रात जब वह शराब पीकर घर पहुंचा तो परिजनों ने उसको डांटा फटकारा जिसके बाद वह घर से वापस ऊसराहार की तरफ चला गया।
विज्ञापन


देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की परंतु वह कहीं नहीं मिला। खोजबीन के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने जब उसके शव को आम के पेड़ से लटका हुआ पाया तो उनकी चीख निकल गई। घटना की सूचना थाना ऊसराहार पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक दो भाई हैं। बड़ा भाई ट्रक चालक है। घटना के बाद से पत्नी, दो बेटियों और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed