{"_id":"6ad1196682fb6d597806d0c4","slug":"devotees-thronged-to-view-the-tableau-of-goddess-mahishasura-mardini-etawah-news-c-216-1-etw1012-151495-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मां महिषासुर मर्दिनी की झांकी देखने को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मां महिषासुर मर्दिनी की झांकी देखने को उमड़े श्रद्धालु
Thu, 15 Oct 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 05:: भरथना के मोहल्ला मोतीगंज में सजाई गई मां महिषासुर मर्दनी की झांकी। स्रोत आयोजक
भरथना। कस्बा के मोहल्ला मोतीगंज में चल रहे रामलीला महोत्सव में मां महिषासुर मर्दिनी की झांकी सजाई गई। बुधवार रात मां कूष्माण्डा की झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देवी गीतों और जयकारों से पूजा स्थल का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आचार्य पं. राहुल दीक्षित महाराज आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद संगीतमयी आरती हुई। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर मां दुर्गा की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आकर्षक झांकियों के दर्शन के लिए देर तक भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
इस दौरान समिति अध्यक्ष सौरभ मिश्रा सोनू, महामंत्री ओमजी पोरवाल, कोषाध्यक्ष विपिन पोरवाल, रोहित गुप्ता, शैलेंद्र पोरवाल, ऋतिक पोरवाल, भरत पोरवाल, राजू माहेश्वरी, राहुल चौरसिया, नितिन यादव और राघव दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा मोहल्ला महावीर नगर स्थित ओम श्री पागलबाबा गंगासागर धाम, ब्रह्मनगर सहित अन्य स्थानों पर भी श्रीनव दुर्गा पूजा के आयोजन किए जा रहे हैं। यहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर देवी का गुणगान किया।