{"_id":"618142713544902caf2b9df3","slug":"etawah-smoke-rises-from-three-coaches-of-kalka-track-affected-for-half-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: कालका के तीन कोचों से उठा धुआं, आधे घंटे तक प्रभावित रहा ट्रैक, कई ट्रेनें रोकी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: कालका के तीन कोचों से उठा धुआं, आधे घंटे तक प्रभावित रहा ट्रैक, कई ट्रेनें रोकी गईं
Tue, 02 Nov 2021 07:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:22 PM IST
सार
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कालका एक्सप्रेस के कोच नंबर एक वी, दो व डी-दो के ब्रेक बाइडिंग से अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कालका के तीन कोचों से उठा धुआं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के जसवंतनगर में कालका एक्सप्रेस के तीन कोचों से धुआं उठने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने ट्रेन रोक सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोचों व उसके पहियों की जांच की। तब करीब आधे घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
इस दौरान कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। घटना सुबह 11:22 बजे की है। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कालका एक्सप्रेस (02312) के कोच नंबर एक वी, दो व डी-दो के ब्रेक बाइडिंग से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया।
धुआं काफी तेजी से उठने पर ट्रेन पर सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। अनहोनी के डर से यात्री चिल्लाने लगे। इस पर चालक ने ट्रेन को जसवंत नगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। इसके बाद ब्रेक बाइडिंग में लगी आग को बुझाया गया। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर ब्रेक रिलीज किया गया।
विज्ञापन
ट्रेन को कोच व ब्रेक को चेक करने के बाद सुबह 11:48 मिनट पर कालका एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसी बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ। इसी बीच पीछे आ रही ट्रेनों को भी रोका गया। कॉशन देकर नीलांचल व उड़ीसा संपर्क क्रांति और नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस को निकाला गया।