फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah safari

होली के पहले खुल जाएगी लायन सफारी

Thu, 02 Jan 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
etawah safari
इटावा सफारी का गेट - फोटो : ETAWHA
इटावा। इटावा सफारी में लायन सफारी होली के पहले खोलने की तैयारी हो रही है। इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है, कल लखनऊ में होने वाली कार्यकारी निकाय की बैठक में निदेशक प्रस्ताव रखेंगे। जिस तरह की तैयारी है, उसे पूरी उम्मीद है पर्यटकों को होली पर सफारी में शेर देखने का तोहफा मिल जाएगा।
विज्ञापन

350 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली इटावा सफारी में अभी लायन सफरी (शेर), लैपर्ड सफारी (तेंदुआ), डियर सफारी (हिरण), एंटीलोप सफारी (काला हिरण) और बियर सफारी (भालू) बनाई गईं हैं। टाइगर सफारी (चीता) और तितली पार्क का प्रस्ताव दो महीने पहले शासन को भेजा गया है। 24 नवंबर को तीन हिरण, काला हिरण और भालू सफारी शुरू करने की निदेशक ने बात कही थी, लोकार्पण के बाद तक तीनों सफारी ही खोले की बात कही गई, लेकिन हकीकत में कार्यकारी निकाय ने केवल दो सफारी खोलने की ही सहमति दी थी। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में निकाय से सहमति मिलने पर भालू सफारी एक जनवरी से पर्यटकों के लिए शुरू कर दी गई। अब लायन सफारी खोलने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

निदेशक वीके सिंह ने बताया कि लायन सफारी खोलने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शुक्रवार को लखनऊ में कार्यकारी निकाय की बैठक होगी। इसमें लायन सफारी खोलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव में सेंट्रल जू ऑथारिटी के मानक के अनुसार शेर की संख्या पूरी करने की कार्ययोजना भी है। पूरी उम्मीद है कि बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में लायन सफारी खोलने का प्रयास है। निदेशक ने बताया कि लायन सफारी खोलने की हमारी तैयारी पूरी है। अब हमारी टीम को इटावा सफारी में पर्यटकों को भ्रमण कराने का पूरा अनुभव हो गया है। सफारी में बड़ी संख्या में पर्यटक लायन सफारी का ही जिक्र करते हैं। ये सफारी खुलने के बाद पर्यटकों की संख्या तीन गुना से अधिक बढ़ जाएगी। लायन सफारी खोलने के कुछ दिन बाद लैपर्ड सफारी भी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed