{"_id":"5ddd70af8ebc3e54c64ea3ff","slug":"etawah-safari-etawha-news-knp5283924121","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा सफारी देखने पहुंचे विदेशी पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा सफारी देखने पहुंचे विदेशी पर्यटक
विज्ञापन
इटावा सफारी मे विदेशी महेमान
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। खुलने के दूसरे दिन ही इटावा सफारी देखने दो विदेशी पर्यटक पहुंच गए। जर्मनी के इन पर्यटकों ने सफारी के गेट से लेकर किलेनुमा बनी दीवारों की खूब तारीफ की। दूसरे दिन कुल 355 सैलानियों ने सफारी का लुत्फ उठाया, इसमें 21 बच्चे भी शामिल रहे।
जर्मनी के डेविड (32) पत्नी कालरा (30) के साथ भारत भ्रमण पर निकले हैं। मैनपुरी निवासी टैक्सी चालक कम गाइड अजीत सिंह ने बताया कि जर्मन दंपति को वह बनारस ले गए थे। उनको आगरा जाना था। रास्ते में मैंने ही उन्हें इटावा सफारी के बारे में बताया।
कानपुर होते हुए ये लोग इटावा पहुंचे और सफारी देखने के लिए रात में इटावा के होटल में रुके थे। सुबह सात बजे सफारी पहुंच गए और दूसरे दिन का पहला टिकट खरीदा। करीब एक घंटे तक दंपति ने सफारी का दीदार किया।
विज्ञापन
इसके बाद डेविड नेे कहा कि सफारी के गेट और अंदर किले की तरह बनाई गईं दीवारें बहुत सुंदर हैं। फव्वारे और अन्य चीजें भी सुंदर हैं। उन्होंने कहा कि यहां वन्यजीव तो कम हैं लेकिन अन्य जगह अच्छी है। घूमने में मजा आ गया। कालरा ने भी सफारी की सुंदरता की तारीफ की।
दूसरे दिन इन दो विदेशियों समेत 366 लोगों ने सफारी का भ्रमण किया। दूसरे दिन सैलानियों के टिकट से सफारी को 70650 रुपये और वाहन स्टैंड से करीब 2500 रुपये की आय हुई। पहले दिन 75200 रुपये की आय टिकट और वाहन स्टैंड से हुई थी। इस तरह दो दिन में ही सफारी की कमाई 148350 रुपये पहुंच गई है।