फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Report on Subhasp's national secretary in fraud with constable

इटावा : सिपाही से धोखाधड़ी में सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव पर रिपोर्ट

Sat, 06 Aug 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Report on Subhasp's national secretary in fraud with constable
इटावा। कोर्ट के आदेश पर सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव रमाकांत कश्यप और उनकी पत्नी के खिलाफ फ्रेंड्स कालोनी थाने में धोखाधड़ी और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर एक सिपाही ने जमीन बेचने के नाम सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। जांच सीओ सिटी अमित कुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन निवासी संजीव कुमार पुलिस विभाग में सिपाही हैं। वह औरैया में तैनात हैं। सिपाही को फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी रमाकांत कश्यप ने 2021 में तुलसी अड्डा में प्लाट दिखाया और उसकी कीमत 11 लाख रुपये बताई थी। इस पर सिपाही ने एक लाख रुपये नकद बयाना रमाकांत को दिया था। रमाकांत ने जरूरत बताते हुए और रुपये मांगे और जल्द बैनामा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस पर सिपाही ने उनके खाते में 2,50,000 रुपये आरटीजीएस कर दिए और 3,40,000 रुपये नकद दे दिए। तीन दिन बाद जब सिपाही ने बैनामा करने के लिए कहा तो रमाकांत ने थोड़ा समय और मांगा। कई बार टाल मटोल के बाद सिपाही को आरोपी ने सात लाख रुपये का चेक दिया। खाते में लगाते ही चेक बाउंस हो गया। बताने पर दूसरा चेक दिया, लेकिन वह भी बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सिपाही ने कोर्ट में अर्जी लगाई। आरोप है कि नोटिस पहुंचने के बाद आरोपी ने घर आकर गाली-गलौज की। इस दौरान सिपाही औरैया में था। इस बात की जानकारी जब सिपाही को हुई तो वह अगले दिन आरोपी के घर पहुंचा।

आरोपी रमाकांत और उसकी पत्नी पुष्पा देवी ने गाली गलौज कर पीटा। सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रमाकांत कश्यप और उनकी पहली पत्नी पुष्पा देवी पर धोखाधड़ी और एसएस्री/एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सुभासपा के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप ने बताया कि रमाकांत कश्यप पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed