{"_id":"62dc48bf24babc3c3c08d9fe","slug":"etawah-report-of-murder-against-four-including-woman-on-the-order-of-high-court-etawah-news-knp709130353","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: हाईकोर्ट के आदेश पर महिला सहित चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: हाईकोर्ट के आदेश पर महिला सहित चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। हाईकोर्ट के आदेश पर चक सलेमपुर और ज्वालापुर के चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हाईकोर्ट में याचिका चक सलेमपुर गांव की भगवान देवी पत्नी कुंअर सिंह ने दायर की थी। इसमें बताया था कि 19 सितंबर 2020 को पुत्री रीता लापता हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। 26 सितंबर एक खेत मे रीता का कंकाल मिला था। शव की शिनाख्त कर भगवान देवी ने जसवंतनगर थाने में तहरीर देकर चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को जसवंतनगर थाना पुलिस ने नगला चक सलेमपुर निवासी रामकुमार, मोहित, मिथिलेश और ज्वालापुर निवासी सत्येंद्र कुमार के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर अतुल प्रधान को सौंपी गई है।