{"_id":"5e31d37e8ebc3e77ba2eb01e","slug":"etawah-railway-etawha-news-knp54130646","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की खाली बोतल से मिलेगी खाने में प्रतिशत छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की खाली बोतल से मिलेगी खाने में प्रतिशत छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रेलवे स्टेशन पर बोतल से पानी पीने वाले यात्रियों को खाली बोतल से रेलवे भोजनालय में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। बस यात्रियों को पानी पीने के बाद खाली बोतल स्टेशन पर लगाई गई बोतल क्रशर मशीन में डालकर पर्ची लेनी होगी। यही पर्ची दिखाने पर छूट दी जाएगी।
रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर में एटीएम के पास लगाई गई बोतल क्रशर मशीन का शुभारंभ बुधवार को भरथना के अनूपपुर निवासी बुजुर्ग रेल यात्री विक्रम प्रताप सिंह चौहान ने किया। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने बताया कि मशीन लगाने का उद्देश्य यात्रियों में जागरुकता लाना है। मशीन में 200 एमएल से लेकर दो लीटर तक की बोतल नष्ट की जा सकेगी।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि स्टेशन पर प्रतिदिन करीब एक हजार पानी की बोतल बिकती हैं। उन्होंने बताया कि पानी पीने के बाद ज्यादातर यात्री खाली बोतलें प्लेटफार्म और पटरियों पर फेंक देते हैं। इससे गंदगी फैलती है। मशीन में खाली बोतल नष्ट करने से यात्रियों को फायदा होगा। मशीन में एक बोतल नष्ट होने में करीब पांच मिनट लगेंगे। मशीन में बोतल डालने के पहले यात्री को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद बोतल को ढक्कन की ओर से मशीन में डालना होगा। बोतल नष्ट होने के बाद पर्ची निकलेगी। ये पर्ची दिखाकर यात्री को रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर बने रेलवे भोजनालय में खाने की सामग्री पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के बाहर बने राजदरबार होटल में पांच फीसदी की छूट दी जाएगी। यात्री एक से अधिक बोतल नष्ट करता है तो भी छूट में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि बोतल क्रशर मशीन कानपुर, इलाहाबाद और अलीगढ़ स्टेशन पर भी लगाई गई हैं।