फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah players will also run in Chambal Marathon

चंबल मैराथन में इटावा के खिलाड़ी भी दौड़ेंगे

Fri, 07 Jan 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Etawah players will also run in Chambal Marathon
इटावा। चंबल परिवार प्रतिवर्ष चंबल मैराथन का आयोजन करता है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में यह आयोजन 16 जनवरी को प्रात: नौ बजे से अटेर घाट चंबल किनारे से होगा।
विज्ञापन

चंबल का पीला सोना यानी सरसों के खेतों के बीच से निकलते हुए पुरातात्विक और ऐतिहासिक धरोहर अटेर किला के नीचे प्रांगण में समापन होगा। चंबल नेचुरल टूरिज्म ‘स्प्रिट चंबल’ और ‘रन फॉर बेटर चंबल’ जैसी मुहिम से चंबल घाटी क्षेत्र का परिदृश्य और पहचान पूरे दुनिया को लगातार अपनी और आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

चंबल मैराथन के संयोजक और कार्यक्रम प्रभारी राधेगोपाल यादव और डॉ. रिपुदमन सिंह ने कहा कि चंबल क्षेत्र के युवाओं की शिक्षा, ऊर्जा और आवेश को रचनात्मक धरातल प्रदान करते हुए सृजनात्मक उपयोग होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बीहड़ी इलाके के लिए विशेष पैकेज जारी किए जाए। चंबल के उपेक्षित स्थलों को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र से जोड़कर घाटी में पर्यटन की अपार संभावनाओं की राह खोली जाए।
इससे बड़े पैमाने पर स्वरोजगार का सृजन होगा। चंबल परिवार के मुखिया शाह आलम ने बताया कि चंबल नदी में मगरमच्छ, घड़ियाल और डॉल्फिनों के जीवंत दृश्य और चंबल के रेतीले तट सुकून का अहसास कराएंगे।

चंबल मैराथन घाटी की सांस्कृतिक ऊर्जा से विश्व को संदेश देने के साथ अब देश दुनिया के साथ कदमताल करने को बेताब है। मैराथन रूट का खाका तैयार करते समय उत्तम सिंह, गोविंद यादव, सागर कुमार, विमलेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed