फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Passengers said, enjoyed driving the car on Bundelkhand Expressway

इटावा : यात्री बोले, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार चलाकर मजा आ गया

Sun, 17 Jul 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Passengers said, enjoyed driving the car on Bundelkhand Expressway
ताखा (इटावा)। जालौन में लोकार्पण होने के साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू हो गया। कुछ लोगों ने अपने वाहनों से यात्रा भी की। जालौन के अंशुमान तिवारी ने भी पत्नी के साथ कार से यात्रा की।
विज्ञापन

परशुरामपुर टोलप्लाजा पहुंचे अंशुमन ने बताया कि आगरा जा रहे हैं। उन्होेंने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से बुंदेलखंड के लोगों के लिए दिल्ली और आगरा आना-जाना आसान हो जाएगा। तिवारी ने कहा कि अभी वन वे पर शुरू किया गया है। जालौन से परशुरामपुर तक आने में कोई दिक्कत नहीं हुई है। कार बहुत ही स्मूथली चली। अभी कहीं पर टोल भी नहीं लगा। यात्रा करने में मचा आ गया। यूपीडा के अधिकारी ने बताया कि पहले दिन लगभग 100 लोगों ने एक्सप्रेसवे पर यात्रा की। इसमें तीन-चार सामान्य लोग थे। अन्य गाड़ियां प्रधानमंत्री की रैली में जाने वाले नेताओं की थीं।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग न होने से घूमते रहे मवेशी
ताखा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 287, 288, 289, 292 के पुलों पर देर रात तक काम चलता रहा। दूसरी लाइन शुरू न होने से चैनल नंबर 294 पर आगरा की ओर जाने वाली गाड़ियों के लिए रूट डायवर्ट किया गया। बैरिकेडिंग न होने से एक्सप्रेसवे पर छुट्टा मवेशी भी घूमते रहे। एसडीएम ताखा कौशल कुमार ने बताया कि दूसरी लाइन पर काम तेजी से चल रहा है। दूसरी लाइन का काम लगभग एक माह में पूरा हो जाएगा। उसके बाद टोल शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed