फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Nursing workers of medical university on strike for four hours, anger erupted over indecency of blood bank in-charge

इटावा: चार घंटे हड़ताल पर रहे चिकित्सा विवि के नर्सिंग कर्मी, ब्लड बैंक प्रभारी की अभद्रता पर फूटा गुस्सा

Tue, 15 Jun 2021 12:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 15 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Nursing workers of medical university on strike for four hours, anger erupted over indecency of blood bank in-charge
सैफई मेडिकल कॉलेज - फोटो : amar ujala
इटावा के सैफई स्थित चिकित्सा विश्वविद्यालय में तैनात डॉक्टर पर सहकर्मियों से अभद्रता करने का आरोप लगाकर सोमवार को करीब 200 नर्सिंग कर्मियों ने हड़ताल कर दी। हड़ताली कर्मियों ने ट्रामा सेंटर के गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यवाहक कुलपति डॉ. रमाकांत यादव ने ब्लड बैंक प्रभारी को हटाने के साथ जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बना दी। इसके बाद नर्सिंगकर्मी काम पर लौट गए।
विज्ञापन


हड़ताल से करीब चार घंटे बाद मरीजों को दिक्कत हुई। नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया सोमवार को यूनियन की तरफ से विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। अध्यक्ष का आरोप है कि ब्लड बैंक के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. विनीत चतुर्वेदी ने शिविर में अवरोध उत्पन्न करने की मंशा से नर्सिंग कर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन


इसके विरोध में नर्सिंग यूनियन के पदाधिकारियों के साथ नर्सिंग कर्मियों ने डॉक्टर के निलंबन की मांग को लेकर हड़ताल कर दी। नर्सिंग कर्मियों के काम बंद कर धरने पर बैठने की सूचना पर कार्यवाहक कुलपति, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, एसडीएम एनराम, सीओ साधुराम, सैफई थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी, वैदपुरा थाना प्रभारी अनिल मणि त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक कुलपति और एसडीएम ने नर्सिंग यूनियन के पदाधिकारियों से बात की। कुलपति ने अभद्रता की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की और 24 घंटे में कार्रवाई का भरोसा दिया। डॉ.विनीत चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से ब्लड बैंक प्रभारी पद से हटा भी दिया। इसके बाद नर्सिंगकर्मी काम पर लौट गए। 

इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित रहीं
मेडिकल यूनिवर्सिटी में नर्सिग कर्मियों की हड़ताल से चार घंटे तक समस्या रही। इमरजेंसी में सेवाएं भी बाधित रहीं। इस दौरान मरीजों को भी असुविधा हुई। नर्सिंग कर्मियों के गेट के सामने धरने पर बैठने की वजह से ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी का रास्ता भी बंद रहा। 

रक्तदान शिविर भी हुआ निरस्त
विश्वरक्तदाता दिवस पर मेडिकल यूनिवर्सिटी में 125 से ज्यादा नर्सिंगकर्मी रक्तदान करने के लिए तैयार थे। नर्सिंग कर्मियों की हड़ताल के चलते रक्तदान शिविर भी निरस्त कर दिया गया। रिम्स एंड आर नर्सेस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल, महामंत्री सत्येंद्र सिंह चौधरी ने बताया के डॉक्टर के अभद्र व्यवहार के कारण रक्तदान शिविर निरस्त करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed