{"_id":"62eab9ecb0857e67a93d10ac","slug":"etawah-now-the-bus-started-running-from-chakarnagar-to-etawah-in-the-morning-too-etawah-news-knp7110570117","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : अब चकरनगर से इटावा सुबह भी चलने लगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : अब चकरनगर से इटावा सुबह भी चलने लगी बस
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। बीहड़ क्षेत्र की बहनों को इस बार रक्षाबंधन पर डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी नहीं झेलनी पडे़गी। रोडवेज ने चकरनगर से वाया इटावा आगरा के लिए बस सेवा शुरू कर दी है।
बीहड़ क्षेत्र की जनता कई वर्ष से डग्गामार वाहनों के सहारे है। इस रूट पर एक बस चल रही थी। ये बस जालौन से शाम सात बजे चकरनगर से इटावा के जाती है। लोग सुबह के समय बस चलाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। परिवहन निगम के अधिकारियों ने सर्वे कराया और फिर सेवा शुरू कर दी। मंगलवार सुबह सात बजे चकरनगर चौराहे पर बस पहुंच गई। शाम को बस इटावा से चकरनगर लौटेगी।
कस्बा व्यापारी महेंद्र गुप्ता बताते हैं कि बस आवागमन शुरू होने से व्यापारी वर्ग के लोगों को आवागमन के साथ सुविधाजनक यात्रा समय से कम पैसों में करने को मिलेगी। इससे व्यापारियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
राजकुमार दुबे हनुमंत पुरा ने बताया कि बस चलने से बीहड़ी क्षेत्र के लोगों बड़ी राहत मिली है। समय से जिला मुख्यालय पर तहसील पहुंचने के साथ-साथ वापसी आने में भी लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। संजय परिहार वंशरी ने कहा कि ढकरा पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण अभी बस चकरनगर चौराहा तक आ रही है। बारिश के बाद बिठौली तक बस का आवागमन शुरू हो जाएगा।