फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की।

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
etawah news
बकेवर। कस्बा अहेरीपुर में मंगलवार की शाम पत्नी वियोग में क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पत्नी को मायके वालों के लिवा ले जाने से क्षुब्ध था।      
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की अहेरी पुर कस्बा निवासी युवक दीपू प्रजापति 26 का शव अपने कमरे में घर के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना के संबंध में मृतक युवक के पिता शंभू दयाल प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को पुत्र दीपू एवं उसकी पत्नी रिंकी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया थाजिसकी शिकायत पुत्रवधू रिंकी ने अपने मायके ग्राम थुलरई  (कर्री- बीना) कर दी 'जिस पर पुत्र वधू के पिता एवं भाई आदि परिवारी जन घर पर आए जिससे इन लोगों में पुनः वाद विवाद होने पर शाम 5 बजे के करीब पुत्रवधू के पिता लाल सिंह निवासी थुलरई थाना सैफई इटावा आदि  रिंकी को अपने साथ लिवाली गए जिससे मेरा पुत्र क्षुब्ध हो गया तथा डिप्रेशन में हो गया तथा अपने कमरे में सोने की बात कहकर कमरा बंद कर लिया जब 9 बजे रात उसे खाना खाने के लिए जगाया तो कोई उत्तर नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका को देखते परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो दीपू फांसी पर लटका हुआ था उसने गले में साड़ी का फंदा डालकर पंखा में लटक कर अपनी लीला समाप्त कर ली थी घटना की सूचना पुलिस चौकी अहेरीपुर को दी गई जिस पर रात में सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी हरि गोविंद वर्मा व थाना प्रभारी रमेश सिंह मौके पर पहुँचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी रमेश सिंह से जानकारी करने पर उन्होंने बताया। मामला आत्महत्या का है पत्नी के मायके चके जाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पिता के प्रार्थना पत्र पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाई की जाएगी।                              
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed